IPL में ये काम करने वाले बने पहले खिलाड़ी , धोनी ने रच डाला ... - CG Sandesh

IPL में ये काम करने वाले बने पहले खिलाड़ी , धोनी ने रच डाला एक और नया इतिहास

धोनी के नाम का जलवा ऐेसे ही थोड़े बरकरार है, वो एक ऐसे खिलाड़ी है जिनके नाम कई रिकॉर्ड है। इस बार भी आईपीएल में उन्होंने एक और रिकॉर्ड बना दिया है। हालांकि बुधवार को खेले गए मुकाबले में भले ही सीएसके हार गई हो लेकिन धोनी ने एक और नया इतिहास अपने नाम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी ने एक खास रिकॉर्ड बनाया है और वो यह की धोनी किसी एक टीम के लिए 200 मैच में कप्तानी करने वाले आईपीएल में पहले क्रिकेटर बन चुके हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी अभी धोनी ही छाए हुए है।


200 मैच में कप्तानी का रिकॉर्ड

धोनी ने आईपीएल में अब तक 214 मैचों में कप्तानी की है। उन्होंने 200 मैच में सीएसके के लिए कप्तानी की है और बाकी 14 मैच में धोनी ने राइजिंग सुपरजायंट्स के लिए कप्तानी की थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें