सीएम को CBI का समन, आबकारी नीति मामले में करेगी पूछताछ - CG Sandesh

सीएम को CBI का समन, आबकारी नीति मामले में करेगी पूछताछ

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को CBI ने नोटिस जारी किया है. केंद्रीय एजेंसी ने उन्हें रविवार (16 अप्रैल) को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. उनसे सीबीआई नई शराब नीति मामले में पूछताछ करेगी. इसकी जानकारी CBI अधिकारियों ने दी है

सीबीआई के समन के बाद आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट कर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ”अत्याचार का अंत ज़रूर होगा. अरविंद केजरीवाल को CBI द्वारा समन किये जाने के मामले में शाम 6 बजे प्रेसवार्ता करूंगा.”

संजय सिंह ने कहा कि जिस दिन दिल्ली की विधानसभा में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा था कि देश के पीएम के दोस्त की कंपनी में लगा हुआ काला धन नरेंद्र मोदी का है. उसी दिन मैनें उनसे कहा था कि अगला नंबर आपका है. ये लोग जतन करेंगे पीएम का भ्रष्टाचार दबाने के लिए.



बता दें कि नई शराब नीति मामले में सीबीआई दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. उन्हें सीबीआई ने लंबी पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था. इसको लेकर आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी और केंद्र सरकार पर हमलावर है.

शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर कहा, ”कई राष्ट्रविरोधी ताकते हैं जो देश को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती है. वो नहीं चाहता है कि गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले. गरीब का बच्चा पढ़ेगा तो देश तरक्की करेगा लेकिन वो लोग नहीं चाहते हैं कि देश आगे बढ़े. वो कौन लोग हैं जो नहीं चाहते हैं कि देश तरक्की करे? उन सारे लोगों ने मिलकर मनीष सिसोदिया को जेल भेज दिया.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”जिन लोगों ने मनीष सिसोदिया को जेल भेजा है वो देश के दुश्मन हैं. इतिहास गवाह है कि जिस व्यवक्ति ने शिक्षा का प्रसार करने की कोशिश की है, इतिहास में तानाशाह ने उसे उठाकर जेल भेज दिया.”




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें