सिसोदिया के बाद CM अरविंद केजरीवाल का लगा नंबर, CBI करेगी पू... - CG Sandesh

सिसोदिया के बाद CM अरविंद केजरीवाल का लगा नंबर, CBI करेगी पूछताछ, हो सकती है....

दिल्ली में शराब नीति घोटाले में फंसी आप के दिन फिरते नजर आ रहे है। एक तरफ जहां मनीष सिसोदिया पिछले लगभग एक महीने से जेल में है वहीं अब इस मामले में तलवार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आ लटकी है। जानकारी के अनुसार दिल्ली के सीएम केजरीवाल को सीबीआई ने आबकारी मामले में पूछताछ के लिए समन जारी किया है।

 


जानकारों की माने तो 16 अप्रैल को सीबीआई ने अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया है। ऐसे में अब केजरीवाल से भी सीबीआइ आबकारी मामले में पूछताछ करेगी। हालांकि यह एक कानूनी प्रक्रिया है और इसमें पूछताछ के लिए किसी को भी बुलाया जा सकता है।

वहीं इस मामले में आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमले करते हुए कहा कि इससे हम डरने वाले नहीं है। केजरीवाल ने शराब नीति केस में गिरफ्तार हुए पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को लेकर कहा था कि उन्हें अरेस्ट करने वाले देश के दुश्मन हैं। इसी मामले में जांच एजेंसी आप नेता सिसोदिया को पहले ही अरेस्ट कर चुकी है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें