PM मोदी के बंगले से भी बड़े मकान में रहेंगे राहुल गांधी, सुव... - CG Sandesh

PM मोदी के बंगले से भी बड़े मकान में रहेंगे राहुल गांधी, सुविधाएं जान रह जाएंगे हैरान

 कांग्रेस के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने अपनी लोकसभा सदस्यता जाने और दो साल की सजा का ऐलान हो जाने के बाद अपना सरकारी आवास खाली कर दिया है। उन्हें लोकसभा से इसे खाली करने का आदेश मिला था। जिसके बाद राहुल ने भी पत्र लिखकर इसका जवाब दिया था। राहुल गांधी ने शुक्रवार को 12 तुगलक रोड का सरकारी आवास खाली कर दिया।


जानकारी के अनुसार करीब 19 साल से यह बंगला उनका आधिकारिक आवास था, लेकिन उनकी सांसदी जाने के बाद उन्हें यह बंगला खाली करने का आदेश दिया गया था। आपकों बता दें की 23 मार्च को सूरत कोर्ट ने मानहानि केस में उन्हें 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। इसके अगले दिन राहुल की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। 27 मार्च को उन्हें बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया।

आपकों बता दें की राहुल गांधी ने अपना सामान अपनी मां सोनिया गांधी के घर में शिफ्ट कर दिया है और अब ये उनका नया घर होगा। सोनिया गांधी का घर 10 जनपथ प्रधानमंत्री हाउस से भी बड़ा है। पीएम आवास 14101 वर्ग मीटर में बना है तो वहीं सोनिया गांधी का आवास 15181 वर्ग मीटर में बना है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें