गर्मी का दौर जारी, दिल्ली और राजस्थान में हो सकती है हल्की ब... - CG Sandesh

गर्मी का दौर जारी, दिल्ली और राजस्थान में हो सकती है हल्की बारिश

 अप्रैल का महीना आधा से ज्यादा जा चुका है और गर्मी इस समय अपने पूरे चरम पर है। हालात यह है की दिन में आप पांच मिनट धूप में खड़े नहीं हो सकते है। अगर आप धूप में खड़े हो जाते है तो आपके पूरे कपड़े पसीनों में तर हो जाएंगे। इधर बात देश के राज्यों की करें तो तापमान 43 डिग्री को पार कर गया है।


वहीं मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है की पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले 4 दिन तक और देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में 2 दिन तक लू के हालात बने रहेंगे। वहीं अब कही भी मौसम बदलने की कोई स्थिति या अनुमान नहीं है। वहीं सिक्किम, ओडिशा और झारखंड में भी अगले 2 से 3 दिन तक भीषण गर्मी का दौर बना रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बने पश्चिमी विक्षोभ से मंगलवार से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में 18 से 20 अप्रैल के दौरान अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें