कर्नाटक चुनावाें में स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सचिन का नाम... - CG Sandesh

कर्नाटक चुनावाें में स्टार प्रचारकों की लिस्ट से सचिन का नाम गायब, पायलट को क्या संदेश देना चाहती है पार्टी?

 कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव है और उसके साथ ही पार्टियों ने चुनावों के लिए तैयारी करली है। भाजपा से लेकर कांग्रेस और क्षेत्रिय दलों ने अपने उम्मीदवारों की लिस्टे भी जारी कर दी है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी जारी है।

इस लिस्ट में ऐसे कई नाम चौंकाने वाले है जो स्टार प्रचारकों में शामिल है। वहीं राजस्थान से भी इसमें सीएम अशोक गहलोत को जगह मिली है। लेकिन सचिन पायलट का नाम इस स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शामिल नहीं है। ऐसे में अपने अपने कयाय लगाए जा रहे है की पायट का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में से क्यों हटा दिया गया है।

 


स्टार प्रचारकों की सूची में सचिन पायलट का नाम न होना एक बड़ी बात है। क्योंकि कांग्रेस में वे काफी लोकप्रिय नेता हैं। देश भर के बीते कई विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवारों की तरफ से गांधी परिवार के बाद सबसे ज्यादा डिमांड सचिन पायलट की रही है, वैसे खबरे तो यह भी है की बीते हफ्ते पार्टी के मना करने के बावजूद गहलोत सरकार के खिलाफ उपवास करने के कारण पायलट को कर्नाटक स्टार प्रचारकों की सूची से बाहर रख कर पार्टी ने सख्ती का संदेश दिया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें