एयरपोर्ट से 121 करोड़ का सोना चोरी…पुलिस के हाथ अब भी खाली - CG Sandesh

एयरपोर्ट से 121 करोड़ का सोना चोरी…पुलिस के हाथ अब भी खाली

टोरंटो, कनाडा के टोरंटो एयरपोर्ट से चोरी की एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। 17 अप्रैल देर शाम एयरपोर्ट पर एक स्पेशल कंटेनर पहुंचा था, जिसमें 14.8 मिलियन डॉलर (121 करोड़ रुपये) का सोना और दूसरे कीमती सामान थे। इन सामानों को एक कंटेनर में रखा गया था। इसके तीन दिन बाद पता चला कि पूरा कार्गो ही चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही कनाडा पुलिस की हवाईयां उड़ गई।

पुलिस कर रही कंटेनर की तलाश

पुलिस फिलहाल इस कंटेनर को ढूंढ रही है। इसे कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी में से एक बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारी स्टीफन डुइवेस्टेन ने कहा कि एक विमान हवाई अड्डे पर पहुंचा। सामान्य प्रक्रिया के अनुसार, विमान को उतार दिया गया और माल को विमान से होल्डिंग कार्गो सुविधा में ले जाया गया था। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कार्गो किस कंपनी का था, कौन सी एयरलाइन से लाया गया और इसका वजन कितना था, ये जानकारी देने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वे मामले की जांच पूरी होने तक ये सब जानकारी नहीं दे सकते।


पहले भी कनाडा में हुई ऐसी चोरी

ये पहली बार नहीं है जब टोरंटो-क्षेत्रीय हवाई अड्डे ने सोने की चोरी के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। इससे पहले सितंबर 1952 में यहां सोने की चोरी हुई थी। तब एक विमान टोरंटो से मॉन्ट्रियल में पहुंचा था। प्लेन की लैंडिंग के बाद पता चला था कि इस फ्लाइट में मौजूद सोने के 10 डिब्बों में से 4 चोरी हो गए। चोरी हुए सोने की कीमत करीब 14 करोड़ रुपये बताई गई थी। उस समय ये कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी सोने की चोरी थी। ये चोरी कैसे हुई, अब तक इसकी जांच पूरी नहीं हो पाई और ये घटना रहस्य (Toronto Airport) बनी रही।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें