बल्ले-बल्ले मछली पालको की , सरकार देने जा रही आर्थिक सहायता - CG Sandesh

बल्ले-बल्ले मछली पालको की , सरकार देने जा रही आर्थिक सहायता

नई दिल्ली । मछली पालन आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए बेहतर अवसर साबित हो रहा है। अगर आप भी मछली पालन करना चाहते हैं। तो यह आप के लिए यह अच्छा कारोबार हो सकता है। इस क्षेत्र में आगे बढ़ने सरकार कई संभावनाएं उपलब्ध करा रही है। जिससे इस क्षेत्र में कारोबार आसान हो सकता (PM Matsya Yojana 2023) है।

देश में बड़े पैमान पर मछली पालन व्यवसायिक रूप दिया जा रहा है। किसान मछली पालन को खेती के साथ-साथ आसान बना रहे हैं। और आर्थिक रूप से मजबूत बन रहे हैं।

इस कारोबार को बढ़ावा देने सरकार राष्ट्रीय स्तर पर पीएम मत्स्य योजना चला रही है। जिसके तहत किसानों को मछली पालन करने आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। मछली पालन करने वाले किसानों को सरकार सब्सिडी के रूप में आर्थिक सहायता देने जा रही (PM Matsya Yojana 2023) है।

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना की शुरूआत वर्ष 2020 से की गई है। यह योजना मछली पालकों के लिए वरदान साबित हो रही है। इस योजना के तहत मछली पालकों को ऋण और निशुल्क प्रशिक्षण किया जाता है। इन योजनाओं का लाभ के लिए लाभार्थी को मत्स्य पालन विभाग से संपर्क करना होगा। जहां से नियमों की पूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती (PM Matsya Yojana 2023) है।

इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के लोगों के लिए और महिलाओं के लिए 60फीसदी का अनुदान दिया जा रहा है। वहीं अन्य लोगों को 40 प्रतिशत सब्सिडी दिया जा रहा है। अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं। तो विभाग की वेबसाइट में https://dof.gov.in/pmmsy पर विजिट कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आवेदन भी कर सकते हैं।

विस्तृत जानकारी

आवेदक को भारत का स्थाई नागरिक होना आवश्यक है।

इस योजना के अंतर्गत देश के सभी मत्स्य पालक और किसान आवेदन कर सकते है।

प्राक्रतिक अपदाओ से पीड़ित लोगो को इस योजना के अंतर्गत लाभ प्रदान किया जायेगा।

मछली संपत्ति योजना के लिए दस्तावेज

मूल निवास प्रमाण पत्र

बैंक खाता पासबुक

पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड

100 रुपये के स्टाम्प पर नोटरी सर्टिफिकेट

मत्स्य निर्माण क्षेत्र का प्रमाण पत्र

मछली पालन जल स्रोत प्रमाण पत्र

यदि आप किसी बैंक से ऋण लेना चाहते हैं तो बैंक की अग्रिम स्वीकृति पात्र और भूमि संबंधी अभिलेख है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें