लोगों को गर्मी से मिली राहत... आंधी और बारिश से बदला मौसम - CG Sandesh

लोगों को गर्मी से मिली राहत... आंधी और बारिश से बदला मौसम

मौसम एक बार फिर से करवट ले चुका है और एक बार फिर से आंधी और बारिश शुरू हो चुकी है। कई राज्यों में रविवार को आंधी और बारिश का दौर रहा। जयपुर में भी दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और आंधी के साथ लगभग एक घंटे तक रिमझिम बारिश का दौर चला।

इसके चलते शाम को बाइक सवार लोगों को ठंड का अहसास हुआ है। इसका कारण यह रहा की बारिश के बाद भी ठंडी हवा चलती रही। वैसे बात आगे के मौसम की कर ले तो मौसम विभाग का कहना है की अगले एक हफ्ते तक बारिश हो सकती है जिससे लोगों गर्मी से राहत मिल सकती है।

 

 

मौसम विभाग की माने तो पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, असम सहित अन्य राज्यों में गरज के साथ हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं बात राजस्थान की कर ले तो 24 घंटे में जयपुर,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, झुंझुनूं, सीकर, चूरू, नागौर, हनुमानगढ़, दौसा और बीकानेर में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें