CBI ने शराब घोटाले की चार्जशीट में डाला नाम...मनीष सिसोदिया ... - CG Sandesh

CBI ने शराब घोटाले की चार्जशीट में डाला नाम...मनीष सिसोदिया की बढ़ी मुश्किलें

नई दिल्ली। शराब घोटाला केस में जेल में बंद मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई ने पहली बार चार्जशीट में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का नाम आरोपी के रूप में डाला है। सीबीआई ने दिल्ली शराब नीति घोटाले के सिलसिले में दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और हैदराबाद के CA बुच्ची बाबू गोरंटला के खिलाफ दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। सीबीआई की तरफ से इस मामले में दायर की गई यह दूसरी चार्जशीट है।



वही दूसरी ओर, मनीष सिसोदिया की पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबरों के अनुसार वह ‘ऑटोइम्यून डिसऑर्डर’ से पीड़ित हैं। उन्हें इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें