पहलवान यौन शोषण मामले में आया जांच कमेटी सदस्य Yogeshwar Dut... - CG Sandesh

पहलवान यौन शोषण मामले में आया जांच कमेटी सदस्य Yogeshwar Dutt का बयान, कह दी ये बड़ी बात

New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर देश के कई शीर्ष पहलवानों का धरना-प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी है। खिलाड़ी जनवरी के बाद दूसरी बार धरने पर हैं। बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुआई कर रहे हैं।

बृजभूषण की गिरफ्तारी पर अड़े पहलवान

पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस एफआईआर दर्ज किया है। पहलवान बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी पर अड़े हैं।


योगेश्वर दत्ता ने दिया ये बड़ा बयान

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान और पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली समिति के सदस्य योगेश्वर दत्त (Yogeshwar Dutt) ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘पुलिस तभी कार्रवाई करेगी जब आप उन्हें इसकी सूचना देंगे। अगर कोई घर पर बैठता है तो वह ऐसा नहीं करेगी। पहलवानों को तीन महीने पहले ऐसा करना चाहिए था। मैंने पहले भी कहा था कि अगर वे कार्रवाई चाहते हैं, तो उन्हें इसकी सूचना पुलिस को देनी चाहिए।’

जानें क्या है पूरा मामला

बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने पर पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इनमें बजरंग पुनिया, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक समेत कई पहलवान शामिल हैं। पहलवानों का आरोप है कि महिला पहलवानों का यौन शोषण होता है। इसके साथ ही महासंघ के अध्यक्ष पर तानाशाही और मनमानी करने का भी आरोप लगाया गया है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें