दीपक जोशी! आज कांग्रेस में होंगे शामिल बोले- पार्टी के साथ स... - CG Sandesh

दीपक जोशी! आज कांग्रेस में होंगे शामिल बोले- पार्टी के साथ सब कुछ खत्म, अब कांग्रेस में जाना चाहता हूं

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कांग्रेस में जाने का पूरा मन बना लिया है। वह आज कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। देवास (DEEPAK JOSHI)जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज रजानी ने दीपक जोशी से मुलाकात की थी। जिसके बाद उन्होंने कहा कि अब मैं कांग्रेस के साथ जाना चाहता हूं, बीजेपी के साथ अब सब खत्म हो चुका है। इसलिए अब वह कांग्रेस में शामिल होंगे। बता दें कि दीपक जोशी देवास कांग्रेस अध्यक्ष मनोज रजानी के साथ नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने यह बयान दिया।बताया जा रहा है कि आज दीपक जोशी अपने समर्थकों के साथ भोपाल पहुंचकर कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के समक्ष कांग्रेस में शामिल होंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के मौजूद रहने की संभावना है।



समर्थकों से ली अनुमति

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा था कि मेरे कांग्रेस में जाने को लेकर मेरे क्षेत्र बागली की जनता ही निर्णय लेगी। दीपक जोशी ने समर्थकों से बातचीत की, इसके बाद बाद ही वे कांग्रेस का दामन थामने जा रहे हैं। बता दें साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री दीपक जोशी चुनाव हार गए थे। जबकि साल 2020 में कांग्रेस छोड़कर बागली विधायक मनोज चौधरी बीजेपी में आ गए थे। अब टिकट को लेकर बागली में पुराने और नए बीजेपी नेताओं के बीच खींचतान मची है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें