सरकार ने जारी किए निर्देश : अब मई महीने में कार्डधारकों को म... - CG Sandesh

सरकार ने जारी किए निर्देश : अब मई महीने में कार्डधारकों को मिलेगा डबल राशन

राशन लेने वालों लोगों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप भी सरकार की तरफ से मिलने वाले राशन का फायदा ले रहे हैं तो अब मई महीने में आपको डबल फायदा (Double Ration) मिलने वाला है।राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए निर्देश के मुताबिक, जिन भी लाभार्थियों को अप्रैल महीने में राशन का फायदा नहीं मिला है उन्हें डबल राशन मिलेगा. वहीं, राशन डिपो पर अप्रैल महीने का राशन स्टॉक भी पहुंच गया है।

 


अभी तक गरीब परिवारों को अप्रैल महीने का राशन नहीं दिया गया

हरियाणा सरकार ने जानकारी देते हुए बताया है कि अभी तक गरीब परिवारों को अप्रैल महीने का राशन नहीं दिया गया है. इस वजह से गरीब लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. सरकार ने मई महीने में अप्रैल और मई 2 महीनों का राशन देने का फैसला लिया है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिले

आपको बता दें राशन न मिलने की वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. डिपो होल्डर्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि विभाग की तरफ से राशन न मिल पाने की वजह से कार्डधारकों को वितरण नहीं किया जा सकता है. बीते सप्ताह खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से मिले थे और उन्हें ज्ञापन सौंप कर राशन वितरण की अवधि बढ़ाने की मांग की थी.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें