BJP को एक और बड़ा झटका,पूर्व MLA Radhelal baghel कांग्रेस म... - CG Sandesh

BJP को एक और बड़ा झटका,पूर्व MLA Radhelal baghel कांग्रेस में शामिल

Radhelal Baghel : चुनावी साल में मध्य प्रदेश में बीजेपी के एक के बाद दूसरा बड़ा झटका लगा है। दीपक जोशी के कांग्रेस ज्वाइन करने से पहले बीजेपी के पूर्व विधायक ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इस दौरान पीसीसी चीफ कमलनाथ ने बघेल को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलबहै कि आज ही के दिन बीजेपी के पूर्व नेता दीपक जोशी भी कांग्रेस की सदस्यता लेने जा रहे है। चुनावी साल में दो बड़े और दिग्गज नेताओं का सत्ताधारी पार्टी का दामन छोड़ विपक्ष का हाथ थामन नुकसानदायक हो सकता है। तो उधर कांग्रेस को आगामी चुनाव में इसका फायदा मिलेगा।

 


कौन है राधेलाल बघेल

Radhelal Baghel : राधेलाल बघेल ने अपने चुनावी राजनीति की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की थी। 2008 में वे सेवड़ा विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि 2013 में वे बीजेपी के प्रदीप अग्रवाल से चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। बघेल पूर्व में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे। 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर राधेलाल बघेल को मैदान में उतारा था, लेकिन राधेलाल जीत नहीं पाए थे।

बीजेपी ने किया था निष्कासित l )

Radhelal Baghel : हालांकि 2022 में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दतिया से पूर्व विधायक राधेलाल बघेल को पार्टी से बाहर कर दिया गया था। ये कार्रवाई उनके वायरल वीडियो को लेकर की गई थी, जिसमें वो प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते नजर आ रहे थे।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें