कोरोना पर सबसे बड़ा अपडेट| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जार... - CG Sandesh

कोरोना पर सबसे बड़ा अपडेट| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किए आंकड़े, सक्रिय मामलों आई गिरावट

Corona virus India Update: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अबतक देशभर में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। ताजा मामलों के साथ कोविड-19 की टैली बढ़कर अब 4.49 करोड़ हो गई। सुबह आठ बजे अपडेट किए आंकड़ों में 15 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गई। देश में अब कोरोना के 27 हजार 212 सक्रिय केस हैं, जो कि कुल मामलों का 0.06 फीसदी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को आंकड़े जारी किए जिसमें रविवार को 2,380 नए कोविड-19 के मामले दर्ज किए गए। सक्रिय मामलों की संख्या एक दिन पहले 30,041 से घटकर 27,212 हो गई।


ताजा मामलों के साथ कोविड-19 की टैली बढ़कर अब 4.49 करोड़ हो गई। सुबह आठ बजे अपडेट किए आंकड़ों में 15 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,659 हो गई। देश में अब कोरोना के 27 हजार 212 सक्रिय केस हैं, जो कि कुल मामलों का 0.06 फीसदी है।

मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत दर्ज की गई। संक्रमण से उभरने वालों की संख्या 4,44,10,738 हो गई, वहीं मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत पर ही है।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें