सोने-चाँदी के कीमतों में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है... - CG Sandesh

सोने-चाँदी के कीमतों में गिरावट, जानिए आपके शहर में क्या है ताजा भाव…

Gold Silver Price Today : शादियों के सीजन में सोने-चाँदी के कीमतों ने आज आम आदमी को थोड़ा राहत दी है। सोमवार 8 May 2023 को सोने के साथ-साथ चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। लगातार दूसरे दिन सोना सस्ता हुआ है। फिलहाल गोल्डअपने 61108 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 76231 रुपये प्रति किलो के दर से बिक रही है।

 


IBJA की बेवसाइट के अनुसार आज (8 May 2023) सोमवार को सोना 388 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होकर 61108 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुक्रवार को सोना 150 रुपये सस्ता होकर 61496 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

सोमवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट देखने को मिली है। आज चांदी 1049 रुपये की गिरावट के साथ 76231 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि शुक्रवार को चांदी 816 रुपये महंगा होकर 77280 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें