कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे बोले – मैं कर्नाटक का ‘भ... - CG Sandesh

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे बोले – मैं कर्नाटक का ‘भूमिपुत्र’ हूं, आखिरी सांस तक गरीबों के लिए लड़ता रहूंगा

karnataka election – कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार ( karnataka election ) के आखिरी दिन सोमवार को यहां मतदाताओं से समर्थन की भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि, प्रदेश की जनता इस बात पर गर्व कर सकती है कि, राज्य के ‘भूमि पुत्र’ के रूप में वह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हैं।

खड़गे ने बाजेपी के एक उम्मीदवार द्वारा उन्हें जान से मारने का जिक्र किया

मल्लिकार्जुन खड़गे ने बाजेपी के एक उम्मीदवार द्वारा उन्हें जान से मारने की कथित तौर पर धमकी दिए जाने का हवाला देते हुए कहा कि, वह 81साल के हो चुके हैं और अगर कोई उन्हें मारना चाहता है तो मार सकता है, लेकिन वह अपनी अंतिम सांस तक गरीबों के लिए लड़ाई जारी रखेंगे और उनके हितों की रक्षा का प्रयास करते रहेंगे। बता दें कि, कांग्रेस ने हाल ही में एक ऑडियो क्लिप जारी कर आरोप लगाया था कि, बीजेपी उम्मीदवार मणिकांत राठौड़ ने खड़गे और उनके परिवार की हत्या करने की धमकी दी है। आडियो में राठौड को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि वह खड़गे उनकी पत्नी और बच्चों का सफाया कर देंगे।


बाबा साहब का संविधान हैं जो मेरी रक्षा करेगा – खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया हैं कि, इस के पीछे बीजेपी का हाथ हैं। उन्होंने कहा कि, बाबा साहब का संविधान हैं जो मेरी रक्षा करेगा। कर्नाटक की जनता मेरे पीछे हैं और अब कांग्रेस को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद देश की जनता मेरे साथ हैं। खड़गे ने कहा कि, आप मेरे और मेरे परिवार वालों को खत्म कर दोगे तो कोई और खड़ा होगा। मैं अभी जीवित हूं और जनता के आशीर्वाद से जीवित हूं।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें