शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मं... - CG Sandesh

शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक, इन प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी

आज शिवराज कैबिनेट की बैठक होगी। चुनावी साल होने के कारण(SHIVRAJ CABINET) यह बैठक अहम है, जिसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिलेगी।(SHIVRAJ CABINET) बैठक सुबह 11:30 बजे से मंत्रालय में होगी।



इन मुद्दों पर होगी चर्चा

  • कैबिनेट की बैठक में रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकास/विस्तार हेतु भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण एवं राज्य शासन के मध्य एमओयू निष्पादित करने के संबंध में चर्चा होगी
  • प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां (पैक्स) के डिफाल्टर कृषकों पर बकाया, कालातीत फसल ऋणों के ब्याज माफ किए जाने के संबंध में चर्चा
  • खंडवा में तहसील खालवा को राजस्व अनुभाग घोषित किए जाने को लेकर बैठक में चर्चा होगी
  • छतरपुर जिले में नवीन गौरीहार अनुविभाग खोले जाने प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है
  • जिला देवास में नवीन अनुविभाग टोंकखुर्द के गठन को भी हरी झंडी मिल सकती है
  • वेब जीआईएस 2.0 परियोजना के अनुमोदन के संबंध में भी बैठक में चर्चा होगी



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें