हो सकता है फ्राड : ATM से पैसे निकालते समय इन बाताें का रखे... - CG Sandesh

हो सकता है फ्राड : ATM से पैसे निकालते समय इन बाताें का रखें ध्यान

देशभर में वैसे साइबर क्राइम इस समय जोरो पर है, लेकिन आप धोखाधड़ी के शिकार कैसे भी हो सकते है। ऐसे में आप अगर एटीएम से पैसे निकाल रहे है तो आपको वहां भी ध्यान रखने की जरूरत है नहीं तो आपके साथ वहां भी फ्राड हो सकता है और आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। ऐसे में पैसे निकालते समय आपकों किन बातों का ध्यान रखना है ये बता रहे है।

क्लोनिंग का रखे ध्यान
आज कल धोखाधड़ी के मामले में जालसाज एटीएम मशीन में कार्ड लगाने वाली जगह पर क्लोनिंग डिवाइस लगा देते हैं। इसके बाद आप जैसे ही अपना एटीएम लगाते है तो वो आपके कार्ड की क्लोनिंग कर लेते है और बाद में उससे आपका पैसा निकाल लेते है।

पिन नंबर डालते समय रखें ध्यान
आप जब एटीएम से पैसे निकालने एटीएम में जा रहे है तो हमेशा अकेले ही जाए। कोई और जब अंदर हो तो पैसे नहीं निकाले। साथ ही अपना पिन नंबर दर्ज करते समय सावधानी बरतें। जब भी पिन नंबर डालें, तो दूसरे हाथ से कीपैड को ढक लें ताकि कोई आपका पिन नंबर न देख नहीं सके।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें