PM Kisan Yojana : खुशी से झूम उठेंगे किसान इस खबर को पढ़ते ही... - CG Sandesh

PM Kisan Yojana : खुशी से झूम उठेंगे किसान इस खबर को पढ़ते ही...मिलने जा रही है 14वीं किस्त!

केंद्र सरकार किसानों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। इन योजनाओं में से एक है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये दिए जाते है। ऐसे में किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है।

अब तक किसानों को 13 किस्ते मिल चुकी है और और अब 14वीं किस्त का इंतजार है।ऐसे में किसानों के लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये किस्त कब मिलने वाली है। वैसे सरकार की और से अभी इसकों लेकर कोई अधिकारीक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो मई या फिर जून में 14वीं किस्त आ सकती है।वैसे योजना के अंतर्गत किस्त आने का एक समय बना हुआ है जिसके हिसाब से ही किस्त जारी की जाती है। किसानों को किस्त के पैसे अप्रैल-जुलाई, अगस्त-नवंबर और दिसंबर-मार्च के बीच ही दिए जाते हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें