धीरेंद्र शास्त्री के दरबार पर..केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य... - CG Sandesh

धीरेंद्र शास्त्री के दरबार पर..केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उनके दरबार पहुंचे और आशिर्वाद भी लिया

Jyotiraditya Scindia / ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है कि गुना में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम संगीतमय कथा में सम्मिलित होकर सुखद आनंद की अनुभूति हुई। इस दौरान बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री जी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। गुना का वातावरण पूरी तरह से राममय था व जनसमूह अपने आराध्य के जीवन की आनंदमय बातों में पूरी तरह से रमा हुआ था। इस शुभ व पावन अवसर पर 20 भुजा माता मंदिर, गुना के नवीन स्वरुप को भक्तों के सामने प्रस्तुत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।


पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कई दिग्गज नेता बागेश्वर धाम में माथा टेक चुके हैं। Jyotiraditya Scindia

बागेश्वरधाम और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की ख्याति दिन ब दिन देश दुनिया में बढ़ती ही जा रही है। धीरेंद्र शास्त्री के कथा में लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इसी बीच खबर आ रही है कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कल देर रात धीरेंद्र शास्त्री की कथा में पहुंचे थे। बता दें कि इससे पहले सीएम शिवराज, पूर्व सीएम कमलनाथ सहित कई दिग्गज नेता बागेश्वर धाम में माथा टेक चुके हैंमिली जानकारी के अनुसार पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा इन दिनों गुना में चल रहा है और कल यानि 13 मई से वे बिहार में कथा करेंगे। वहीं, कल रात केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने समर्थकों के साथ धीरेंद्र शास्त्री की कथा सुनने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री पूरे मध्यप्रदेश के गुरु हैं। आज भारत सिर्फ एक आर्थिक शक्ति ही नहीं। बल्कि आध्यात्मिक शक्ति के रूप में विश्व पटल पर विराजमान हो रहा है




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें