ई फाइलिंग 2.0 सेवा शुरू : अब 24 घंटे में दाखिल हो सकेगा सुप... - CG Sandesh

ई फाइलिंग 2.0 सेवा शुरू : अब 24 घंटे में दाखिल हो सकेगा सुप्रीम कोर्ट में मामला

Supreme court : आधुनिक और आमजन तक पहुंच को आसान बनाने की दिशा में प्रयासरत सुप्रीम कोर्ट में एक नया प्रयोग किया गया है. शुक्रवार को चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में ‘ई- फाइलिंग 2.0’ की शुरुआत कर दी है. इस पहल के बाद अब 24 घंटे में सुप्रीम कोर्ट में मामले दाखिल किए जा सकेंगे. इस अवसर पर उन्होंने देशभर में ई- अदालतों और मामलों की ई- फाइलिंग की जोरदार वकालत की.डीवाई चंद्रचूड़ ने बताया कि सुप्रीम

कोर्ट परिसर में खोले गए ई-सेवा केन्द्र से कोई भी व्यक्ति न सिर्फ ई- फाइलिंग सॉफ्टवेयर के माध्यम से मामले दर्ज कर सकता है बल्कि देशभर में किसी भी अदालत या न्यायाधिकरण में लंबित मामलों की वास्तविक स्थिति की जानकारी भी ले सकता है.चीफ जस्टिस ने अदालत की कार्यवाही की शुरुआत में कहा कि सभी वकीलों से ई फाइलिंग 2.0 के इस्तेमाल करने की अपील करता हूं. इस मौके पर कोर्ट में उपस्थित भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और अन्य वकीलों ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस कदम की सराहना करते हुए इसे टेक्नोलॉजी युग के हिसाब से एकदम उचित बताया.




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें