ऑपरेशन लोटस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का तंज, बोले – कर... - CG Sandesh

ऑपरेशन लोटस पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का तंज, बोले – कर्नाटक में कोई ‘सिंधिया’ नहीं हैं

Digvijay Singh – कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस इस जीत से बेहद ही गदगद हैं। कांग्रेस के तमात नेता जहां बीजेपी की हार पर चुटकी ले रहे हैं तो कई नेता अपनी जीत पर फूले नहीं समा करे हैं और कर्नाटक की जीत को 2024 में होने वाले लोकसभा से जोड़ कर देख रहें हैं। बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ( Digvijay Singh ) ने ऑपरेशन लोटस को लेकर आशंका जताई है।

BJP करोड़ों रुपये खर्च करेगी तो ‘ऑपरेशन लोटस’ हो सकता है

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, अगर भारतीय जनता पार्टी करोड़ों रुपये खर्च करेगी तो ‘ऑपरेशन लोटस’ हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिला हैं। आगे बोलते हुए कांग्रेस नेता ने टंज भरे अंदाज में कहा कि, कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं हैं। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं।

कर्नाटक में बीजेपी की हार पर संजय राउत ने सराधा निशाना

वहीं कर्नाटक में बीजेपी की हार पर संजय राउत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी लहर अब खत्म है, अब हमारी लहर है। देश में अब हमारी लहर आने वाली है। वहीं कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत ने कहा कि कर्नाटक तो झांकी है, पूरा हिंदुस्तान अभी बाकी है। राउत ने कहा कि कर्नाटक ने एक ऐसा दरवाजा खोल दिया है देश के लिए, कर्नाटक की जनता ने दिखाया है कि तानाशाही को कैसे हराना है। जैसे 1978 में हुआ था, वैसे अब शुरू हुआ है। हमने कर्नाटक की जनता का धन्यवाद किया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें