Gold Silver Price Today : फटाफट यहां चेक करें सोने-चांदी के ... - CG Sandesh

Gold Silver Price Today : फटाफट यहां चेक करें सोने-चांदी के नए रेट...

Gold Silver Price Today : सोने-चांदी के बढ़ते कीमतों ने एक बार फिर आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। इस कारोबारी हफ्ते की शुरुआत सोने और चांदी के दाम में बढ़ोतरी से हुई है। आज सोना 271 रुपये प्रति 10 ग्राम तो चांदी 525 रुपये प्रति किलो की दर से महंगी हुई है। इससे खरीददार मायूस नजर आ रहे हैं।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की बेवसाइट के अनुसार आज (15 May 2023) सोमवार को सोना 271 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से महंगा होकर 61235 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 621 रुपये सस्ता होकर 60964 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था।

वहीं आज चांदी 525 रुपये की दर से महंगा होकर 72565 रुपये प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार को चांदी 2695 रुपये सस्ता होकर 72040 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।




author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें