प्रधानमंत्री का युवाओं को बड़ा तोहफा, अब देश के नौजवान कर सके... - CG Sandesh

प्रधानमंत्री का युवाओं को बड़ा तोहफा, अब देश के नौजवान कर सकेंगे ये काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के युवाओं के लिए कई ऐसी योजनाए चला रहे है जो नौजवानों को आगे बढ़ने का मौका दे रही है। ऐसे में आज एक बार फिर उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोजगार मेले के तहत लगभग 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने अपना संबोधन भी दिया।

उन्होंने कहा कि 16 मई 2014 को नौ साल पहले लोकसभा चुनाव के नतीजे आए थे, तब पूरे देश में जोश और उमंग की लहर थी। उन्होंने कहा की इन नौ वर्षों के दौरान सरकार ने रोजगार के कई नए अवसरों का निर्माण किया। इस दौरान पीएम मोदी ने 9 साल में बीजेपी सरकार के द्वारा किए गए कामों को गिनाया।जानकारी के अनुसार देशभर में रोजगार मेला 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। केंद्र सरकार के विभागों के साथ-साथ राज्य सरकारों, संघ शासित प्रदेशों में भर्तियों के नियुक्ति पत्र बांटे गये।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें