इन राज्यों में जारी हुआ हीटवेव का अलर्ट, जानें आपके राज्य मे... - CG Sandesh

इन राज्यों में जारी हुआ हीटवेव का अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

New Delhi : देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी (Weather Forecast) का कहर जारी है। देश के कई राज्यों को इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेलने पड़ रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 20 से 22 मई के बीच कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है।

कब तक चलेगी हीटवेव?

मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण उत्तर प्रदेश के इलाकों में 20 मई से 22 मई तक हीटवेव की स्थिति रहेगी। इसके अलावा पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में 20 और 21 मई को लोगों को हीटवेव की मार झेलने पड़ सकती है। साथ ही उत्तरी छत्तीसगढ़ और झारखंड में 21 से 23 मई के बीच हीटवेव की स्थिति देखने को मिलेगी 


आने वाले दो दिन में कैसा रहेगा दिल्ली NCR का मौसम

वहीं, दिल्ली-NCR में भी लोगों को भीषण गर्मी (Weather Forecast) की मार झेलने पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन गर्मी अधिक रहेगी। इस वजह से तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकती है। इसके बाद अगले सप्ताह एक बार फिर वर्षा हो सकती है। मौसम विभाग ने कहा कि शनिवार को आकाश साफ रहेगा और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार से एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से आकाश में बादल छा सकते हैं।

अंडमान पहुंचा मानसून

दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने शुक्रवार को दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीपसमूह और दक्षिणी अंडमान सागर में बढ़त ले ली है। इससे देश में चार महीने के बरसात के मौसम के लिए माहौल बन गया है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने दक्षिणी-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, निकोबार द्वीपसमूह और दक्षिणी अंडमान सागर पर गरज-बरस दिखाई है। अगले 3-4 दिनों में इन क्षेत्रों में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून के बढ़ने की उम्मीद है।

इस बार देरी से आएगा मानसून

अलनीनो के मौसम पैटर्न की आपात स्थिति को देखते हुए (Weather Forecast) इस साल मानसून की बारिश को लेकर चिंता जताई गई है। ध्यान रहे कि इस हफ्ते की शुरुआत में मौसम कार्यालय ने कहा था कि इस बार मानसून में कुछ देरी हो सकती है। क्योंकि केरल में मानसून के आने में देरी के आसार हैं जबकि आमतौर पर मानसून एक जून को केरल के तटों को छू लेता है। अल नीनो में दक्षिण अमेरिका के नजदीक प्रशांत महासागर के जल की सतह बेहद गर्म हो जाती है और इससे आसपास का वातावरण प्रभावित होता है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें