लगा बड़ा झटका : BJP के कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस की ... - CG Sandesh

लगा बड़ा झटका : BJP के कई नेताओं ने छोड़ी पार्टी, कांग्रेस की ज्वाइन

मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होना तय है। तो वहीं दलबदल का दौर भी जारी है। इसी कड़ी में चुनावी साल में सत्तादारी पार्टी को बड़ी झटका लगा है। आज बीजेपी के तमाम नेताओं ने बीजेपी का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

प्रदेश कार्यालय में पीसीसी चीफ कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में बीजेपी के तमाम नेताओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इसमें बालाघाट से अनुभा मुंजारे और शांतनु मुंजारे कांग्रेस में शामिल हुए। इसी के साथ हरदा से बीजेपी नेता दीपक जाट भी कांग्रेस में शामिल हुए।

बीजेपी नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा माना जा रहा है कि कर्नाटक में बंपर जीत के बाद से मध्य प्रदेश में बीजेपी में डर है। ऐसे में पारटी से नाराज चल रहे कार्यकर्ता कांग्रेस का रुख कर रहे है। इसी कड़ी में आज इन तीन नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस का दामन थामा। चुनावी साल में बड़ी मात्रा में नेता और कार्यकर्ताओं का पर्टी छोड़ने का नुकसान बीजेपी को आने वाले विस चुनाव में देखने को मिल सकता है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें