इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की किस्त - CG Sandesh

इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की किस्त

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को महत्वपूर्ण लाभ दिया जाएगा। देश के करोड़ों किसान लाभार्थी इस योजना का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा 6000 सालाना किसानों के खाते में भेजे जाते हैं। वहीं 2000 की तीन सामान किस्तों में राशि का भुगतान किया जाता है

जून महीने के अंत तक किसानों के खाते में भेजी जाएगी

भारत के 12 करोड़ किसान राशि का इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार 13वीं किस्त की राशि किसानों के खाते में भेजी जा चुकी है। वहीं 2 करोड़ से अधिक किसान इस बार अपात्र पाए गए हैं। दिसंबर से मार्च 2022-23 की किस्त की बात करें तो यह केवल 8.80 करोड़ किसानों के खाते में राशि पहुंची है जबकि अगस्त से नवंबर की किस्त भी 9 करोड़ किसानों के खाते में भेजी गई थी। माना जा रहा है कि 14वीं किस्त की राशि जून महीने के अंत तक किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के लिए अपने नाम पर जमीन रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। यदि किसानों के नाम पर जमीन की रजिस्ट्री नहीं है। ऐसे में उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। देश में कई ऐसे किसान है, जो दूसरे की जमीन पर खेती कर रहे हैं। वह इस योजना के लिए अपात्र हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें