3 फीट के दूल्हे को मिली साढ़े 3 फीट की दुल्हन - CG Sandesh

3 फीट के दूल्हे को मिली साढ़े 3 फीट की दुल्हन

Marriage News - आपने बॉलीवुड फिल्म रब ने बना दी जोड़ी का टायटल साँग तो जरुर ही सुना होगा। (Marriage News) इसी टायटल साँग की तरह ही बिहार के छपरा में रब ने एक अनोखी जोड़ी बना दी है। कहा जाता है कि, जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं और सात जन्मों का बंधन पहले से ही तय होता है। अब ऐसा ही अनोखा मामला बिहार के छपरा से सामने आया है।

3 फीट के दूल्हे को साढ़े 3 तीन फीट की दुल्हन मिली

बिहार के छपरा में 3 फीट के दूल्हे को साढ़े 3 तीन फीट की दुल्हन मिली है। समाज के जाति बंधन तोड़कर दोनों सात जन्मों के लिए एक हो गए हैं। आपको बता दें कि, चांचौरा के रामकोलवा गांव निवासी 23 वर्षीय श्याम कुमार की हाइट उसकी शादी में रोड़ा बन रही थी। लाख कोशिशों के बावजूद 3 फीट के श्याम कुमार दूल्हा नहीं बन पा रहे थे। इसी दौरान श्याम कुमार की जिंदगी में देवता बनकर शैलेश सिंह आए और उनकी वजह से श्याम की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई।

श्याम हाइट कम होने से परेशान थे

शैलेश सिंह ने श्याम कुमार को मढ़ौरा के भवलपुर निवासी 30 वर्षीय रेणु से मिलवाया। आपको बता दें कि, कद कम होने के कारण रेनू की शादी भी नहीं हो पा रही थी। जैसे श्याम और उसके परिवार वाले हाइट कम होने से परेशान थे, वैसे ही साढ़े 3 फीट की शादी नहीं होने से रेनू के घरवाले भी बहुत ही ज्यादा परेशान थे।

दोनों ने भगवान को साक्षी की शादी

शैलेश सिंह ने दोनों परिवारों को मिलाया और फिर रिश्ता तय हुआ। तय समय पर ये अनोखा जोड़ा दूल्हा-दुल्हन और दोनों के परिवार के लोग मढ़ौरा स्थित गढ़देवी मंदिर पहुंचे और भगवान को साक्षी मानकर सात फेरे लिए और जन्म जन्मान्तर के लिए एक- दूसरे के हो गए । शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन समेत उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं इलाके के लोगों के बीच यह शादी चर्चा का विषय बनी हुई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें