12,828 पदों पर डाक विभाग में भर्ती...जानिए तारीख से लेकर सब... - CG Sandesh

12,828 पदों पर डाक विभाग में भर्ती...जानिए तारीख से लेकर सबकुछ

भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन(notification ) जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज, 22 मई 2023 से शुरू होकर 11 जून 2023 तक जारी रहेगी। शाॅर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेंट्स का सिलेक्शन मेरिट के जरिए किया जाएगा। मेरिट कैंडिडेट्स की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन के आधार पर तैयार की जाएगी।

एज लिमिट(age limit )

इन पदों के लिए 18 से लेकर 40 वर्ष की उम्र तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। एससी व एसटी कैटेगरी के कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी गई है।

एप्लीकेशन फीस(application fees )

जनरल : 100 रुपये

एससी, एसटी और महिला : फीस में छूट दी गई है।

भारतीय डाक विभाग ने 12828 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे

आवेदन की प्रक्रिया आज, 22 मई 2023 से शुरू होकर 11 जून 2023 तक जारी रहेगी। भारतीय डाक विभाग ने 12828 खाली पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार(bihar ) और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भर्ती की जाएगी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें