जानें आज क्या है नया रेट...सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी घटे द... - CG Sandesh

जानें आज क्या है नया रेट...सोना हुआ सस्ता, चांदी के भी घटे दाम

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 60829 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो मंगलवार सुबह 60450 रुपये पर आ गया है। इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी सस्ता हुआ है।

सोने की कीमत 60 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है। वहीं, चांदी का भाव 71 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है। राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 60450 रुपये है। जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71568 रुपये है।आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 60208 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाला सोना आज 55372 रुपये का हो गया है। इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम 45338 पर आ गए हैं। वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड आज सस्ता होकर 35363 रुपये में आ गया है। इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 71568 रुपये की हो गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें