नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे ये तीन बड... - CG Sandesh

नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होंगे ये तीन बड़े दल

नई दिल्ली। पीएम मोदी 28 मई देश के नए संसद भवन का उद्धाटन करेंगे। पीएम मोदी के इस कदम पर विपक्षी दलों ने अपना विरोध जताया है। विपक्षी दलों ने नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने की मांग रखी है।

इसी कारण कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने 28 मई को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का बहिष्कार करने का फैसला किया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी), आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होने से इंकार कर दिया है।  खबरों के अनुसार, समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा सदन में जल्द ही इस संबंध में एक संयुक्त बयान जारी किया जाएगा, इसमें नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम के संयुक्त बहिष्कार का ऐलान किया जाएगा। खबरों के मुताबिक कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण प्राप्त होने के बाद आज राजनीतिक दलों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें