गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत...इन क्षेत्रों में तीन दिन तक ... - CG Sandesh

गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत...इन क्षेत्रों में तीन दिन तक होगी बारिश

 भीषण गर्मी का सामना कर रहे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उत्तर पश्चिम भारत के लोगों के लिए मौसम को लेकर राहत भरी खबर आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण देश के इन क्षेत्रों में आगामी दिन दिन बारिश की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। जिससे लोगों का भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत से टकरा रहा है। इसका प्रभाव जम्मू-कश्मीर में नजर आना शुरू हो चुका है। 24-25 मई को इसका प्रभाव उत्तर पश्चिम भारत, दिल्ली-एनसीआर में नजर आएगा।  मॉनसून पर अल-नीनो का प्रभाव जून से शुरू हो सकता है। इसके कारण इस बाद देश में औसत से भी कम बारिश हो सकती है।वहीं मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार, 26 मई तक राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, तेज अंधड़-आंधी, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें