पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, श्रमजीवियों को किय... - CG Sandesh

पीएम मोदी ने किया नए संसद भवन का उद्घाटन, श्रमजीवियों को किया सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 28 मई रविवार को भव्य समारोह के बीच नए संसद भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भवन में सेंगोल भी स्थापित किया। पीएम मोदी, लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला समेत भाजपा के तमाम नेता और केंद्र सरकार के मंत्री, सांसद नए संसद भवन पहुंचे। पीएम ने इसके बाद भवन के निर्माण में लगे श्रमजीवियों को सम्मानित किया।

इससे पहले, प्रधानमंत्री राष्ट्रपति महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर हवन और पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने संसद भवन में सेंगोल स्थापित कर 20 पंडितों से आशीर्वाद लिया। सेंगोल को सबसे पहले अंग्रेजों द्वारा सत्ता हस्तातंरण के प्रतीक के रूप में पंडित जवाहर लाल नेहरू को सौंपा गया था। नए भवन के इस उद्घाटन के मौके पर संसद के दोनों ही सदनों के सदस्यों के साथ ही देश की प्रमुख हस्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी नई संसद के उद्घाटन मौके पर धोती-कुर्ता पहने हुए नजर आए।

उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ राष्ट्रपति महात्मा गांधी को नए संसद भवन में पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं कांग्रेस, शिवसेना (UBT), AAP, तृणमूल कांग्रेस (TMC) और जनता दल (यूनाइटेड) सहित 20 से अधिक विपक्षी दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है। नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस के विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक ने कहा कि इलाके में और उसके आसपास 70 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें