पीएम मोदी विधानसभा चुनावों के दौरान हर जिले में करवाया जाएगा... - CG Sandesh

पीएम मोदी विधानसभा चुनावों के दौरान हर जिले में करवाया जाएगा ये काम

 राजस्थान में विधानसभा चुनावों में अभी कुछ समय बाकी बचा है लेकिन भाजपा ने अपनी और से तैयारी शुरू कर दी है। भाजपा इस बार हर हाल में राजस्थान को जीतना चाहती है, ऐसे में पीएम मोदी इस चुनाव में अपनी रणनीति के हिसाब से तैयारी करेंगे। वो यहां के लोकल लीडर्स पर कम ही भरोसा करेंगे। उसका कारण है कार्नाटक के चुनावों में हार।


मोदी पिछले 2 से 3 महीने में राजस्थान के लगभग पांच दौरे कर चुके है और 31 मई को वो फिर से राजस्थान आ रहे है। यहां राजस्थान के अजमेर में वो सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनके आगे के दौरे तय होंगे। खबरें तो यह भी है की मोदी के दौरे इस बार भाजपा हर जिले में करवा सकती है। सूत्रों की माने तो इसे लेकर केन्द्रीय नेतृत्व ने हर जिले से सूचनाएं मंगवाना भी शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पार्टी देश में ऐसा पहली बार कर सकती है की जब किसी चुनावी राज्य के हर जिले में नरेंद्र मोदी सभा करवाई जाने की प्लानिंग कर रहे हो।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें