जानिए अपने शहर का ताजा दाम...पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी - CG Sandesh

जानिए अपने शहर का ताजा दाम...पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

 रायपुर के लोगों को पेट्रोल-डीजल के दाम में राहत मिलना मुश्किल हो गया हैं। शहर में इनके दाम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रही। उल्लेखनीय है कि महीने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर में कच्चे तेल के दाम में गिरावट आने के बाद ही लोगों को इंतजार रहेगा है तेल के दाम कब सस्ता होगा।

सरकारी तेल कंपनियों ने तेल के दाम जारी कर दिए हैं। वहीं एक बार फिर दाम में किसी तहर के बदलाव नहीं किया है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में भी दाम जस की तस है। इधर महानगरों में भी तेल की कीमत स्थिर है।

कच्चे तेल का भाव
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का रेट 76.13 डॉलर प्रति बैरल है. वहीं, डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल (WTI Crude Oil Price) की बात करें तो इसका रेट 71.74 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं महानगरों में आज (रविवार) 4 जून को भी पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर ही बिक रहा है। फिलहाल दाम में कोई बदलाव नहीं हुई हैं।
 
रायपुर में तेल का भावPetrol-Diesel Price Today: राजधानी रायपुर में तेल के भाव जस के तस बने हुए हैं। इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुई हैं। पिछले दिन की तरह ही आज 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.45 ₹/L है। जबकि डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। प्रति लीटर 95.44 रुपए में बिक रहा है। दुर्ग, बिलासपुर, जगलपुर, अंबिकापुर में भी दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

समीक्षा के बाद तय होती है रेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं। हालांकि, लंबे समय से देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अपरिवर्तित हैं। जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही हैं।



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें