पीएम मोदी देश को ले जा रहे पीछे : राहुल गांधी - CG Sandesh

पीएम मोदी देश को ले जा रहे पीछे : राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने न्यूयॉर्क में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम न्यूयॉर्क के जेविट्स सेंटर में हुआ। बता दें कि, राहुल गांधी को सुनने के लिए 5 हजार प्रवासी भारतीय जुटे। उन्होंने यहां 26 मिनट भाषण दिया। इस दौरान कांग्रेस नेता ने ओडिशा ट्रेन हादसे के विक्टिम्स को श्रद्धांजलि दी गई।

पीएम मोदी देश को पीछे ले जा रहे है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, प्रधानमंत्री मोदी देश को पीछे ले जा रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, आप सब कार में बैठकर इस कार्यक्रम में आए, अगर आप सिर्फ रियर व्यू मिरर में देखकर गाड़ी चलाएंगे, तो क्या सही से चला पाएंगे। एक के बाद एक हादसे होंगे। लेकिन PM मोदी देश की गाड़ी ऐसे ही चला रहे हैं। वे सिर्फ पीछे की तरफ देख रहे हैं और फिर हैरान हो रहे हैं कि हादसे पर हादसे क्यों हो रहे हैं।


RSS पर भी उठाए सवाल

अपने संबोधन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि, RSS और बीजेपी पीछे की सोच रखते हैं। जब उनसे कुछ भी पूछो, वो पीछे की तरफ देखने लगते हैं। उनसे पूछो ट्रेन हादसा कैसे हुआ, तो वो कहेंगे कि, कांग्रेस सरकार ने 50 साल पहले ये किया था। उनसे पूछो कि, आपने टेक्स्ट बुक से पीरियॉडिक टेबल क्यों निकाल दिया, तो वो कहेंगे कि, कांग्रेस ने 60 साल पहले ये किया। पहले भी कर चुके हैं विदेश में बयानबाजी

विदेश जाकर पहले भी दे चुके है राहुल विवादित बयान

ऐसा नहीं है कि, राहुल गांधी ने विदेश में यह बयान पहली बार ही दिया है। बल्कि इससे पहले भी वह पीएम मोदी के खिलाफ बयानबाजी कर चुके हैं। जिस पर बीजेपी ने देश भर में बवाल मचा दिया था। जिससे कांग्रेस का बहुसंख्यक वर्ग भी प्रभावित हुआ है। जिसका असर आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें