जल्द खाते में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि - CG Sandesh

जल्द खाते में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि

किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त को किसानों के खाते में भेजने की तारीख तय हो गई है। उत्तरप्रदेश के 2 करोड़ 20 लाख किसानों को जून माह के पहले पखवाड़े में ही कुल राशि जारी कर दी जाएगी, जो उनके बैंक खातों में हस्तांतरित होगी। पीएम किसान सम्मान निधि की राशि को लेकर किसानों को दिक्कत न हो इसलिए ई केवाईसी और भू अभिलेख सबंधित समस्याओं के समाधान के लिए भी कैंप लगाए जा रहे हैं।


जल्द खाते में आएगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि

15 जून के करीब पीएम किसान निधि की 14वीं किस्त आने की उम्मीद की जा रही है। इस बात की जानकारी कृषि विभाग के बड़े अधिकारी ने मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि अभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर सम्मान निधि योजना के लिए किसानों की ई केवाईसी करवाई जा रही है। गरीब किसानों की भू अभिलेखों की जांच हो रही है, साथ ही आधार से बैंक खातों को जुड़वाया जा रहा है। उन्होंने तथ्य की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक ई केवाईसी के 75205, भू अभिलेख के 9903 और आधार से बैंक खाते जोड़ने के 80435 मामलों का समाधान हो चुका है। इन किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सकेगा।

साल 2019 में हुई थी योजना की शुरुआत

बता दें कि पीएम किसान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। देश में करीब 2 करोड़ 63 लाख लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इनमें से सभी किसानों को योजना की पहली, दूसरी और तीसरी किश्तों का लाभ भी मिला। पर जब आवेदकों की जांच शुरू हुई तो इनमें से हज़ारों किसान सरकारी कर्मचारी या आयकर दाता पाए गए। इसके अलावा कई अन्य कारणों से यह किसान अपात्र घोषित कर दिये गए। अब एक बार फिर इन किसानों की पात्रता तय करने के लिए उनकी ई केवाईसी और भू अभिलेखों की जांच की जा रही है, साथ ही उनके आधार से बैंक अकाउंट लिंक किया जा रहा है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें