कांग्रेस का महासम्मेलन,चुनावी साल में फिर उठेगा मंदसौर किसान... - CG Sandesh

कांग्रेस का महासम्मेलन,चुनावी साल में फिर उठेगा मंदसौर किसान गोलीकांड का मुद्दा

एमपी कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुटी है। मंदसौर में कांग्रेस का बड़ा सम्मलेन आयोजित होने जा रहा है। जिसमें कमलनाथ सहित प्रदेश कांग्रेस के सभी बड़े नेता शामिल होंगे। कांग्रेस का यह आयोजन मंदसौर किसान गोलीकांड की बरसी पर आयोजित किया जा रहा है।
 
कांग्रेस का महासम्मेलन मंदसौर की पिपलिया मंडी में आयोजित होगा। कांग्रेस के इस आयोजन को चुनावी साल में किसानों को साधने के तौर पर देखा जा रहा है। जिसमें कमलनाथ भी शामिल होंगे। मंदसौर जिले में कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने इस आयोजन की तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी थी। बता दें कि कांग्रेस के नेता मंदसौर गोलीकांड में मृतक किसानों को भी श्रद्धांजलि देंगे। इसके अलावा कमलनाथ कांग्रेस के मंडलम और सेक्टर कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे।

6 साल पहले हुआ था मंदसौर किसान गोलीकांड

बता दें कि 6 साल पहले 2017 में मंदसौर की पिपलिया मंडी में प्रदर्शन कर रहे किसानों और पुलिस के बीच जब आमना-सामना हुआ था तो फायरिंग में 6 आंदोलनकारी किसानों की मौत हो गई थी। जिसमें पांच किसानों की मौके पर ही जबकि एक किसान की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद यह मुद्दा 2018 के चुनाव में खूब उछला था।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें