सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित हुई राष्ट्रपति... - CG Sandesh

सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित हुई राष्ट्रपति मुर्मू

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक अवार्ड पाकर देश का नाम बड़ा कर दिया है। आपको बता दें की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सूरीनाम के सर्वोच्च नागरिक अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह भारत देश के लिए एक बड़े ही सम्मान की बात है। रिपब्लिक ऑफ सूरीनाम के प्रेसिडेंट चंद्रिका प्रसाद संतोखी ने उन्हें ‘द ग्रैंड ऑर्डर ऑफ द चेन ऑफ यैलो स्टार’ अवॉर्ड दिया।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो राष्ट्रपति मुर्मू ये अवॉर्ड पाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। अवॉर्ड पाने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रही हूं। यह न सिर्फ मेरे लिए बल्कि भारत के 140 करोड़ लोगों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है और बहुत ही सम्मान की बात है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रेसिडेंट पैलेस में संतोखी से मुलाकात की। दोनों के बीच डेलिगेशन लेवल की बातचीत भी हुई। इसके बाद दोनों देशों के बीच 4 मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टेडिंग भी साइन हुए। आपको बता दें की राष्ट्रपति मुर्मू रविवार को सूरीनाम पहुंची थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें