प्रदेश के लोगों से केजरीवाल का बड़ा वादा...हमारी सरकार आई तो ... - CG Sandesh

प्रदेश के लोगों से केजरीवाल का बड़ा वादा...हमारी सरकार आई तो उसके अगले ही दिन से लोगों को मिलेगा.....

अगले साल हरियाणा में विधानसभा चुनाव है और उसके लिए आम आदमी पार्टी ने अभी तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा के लोगों से चुनावों में पार्टी की सरकार बनाने और और एक बार मौका देने की हरियाणा के लोगों से अपील की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने हरियाणा में लोगों को बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने का वादा भी किया। साथ ही 24 घंटे बिजली देने का वादा किया। मीडिया रिपोटर्स की माने तो केजरीवाल ने हरियाणा के जींद में ‘तिरंगा यात्रा’ के दौरान एक सभा को संबोधित किया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रहे।

खबरों के अनुसार मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले केजरीवाल ने रोड शो के दौरान लोगों से भावनात्मक रूप से जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा मेरी ‘जन्मभूमि’ है जबकि दिल्ली मेरी ‘कर्मभूमि’ है। उनहोंने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने इस राज्य पर वर्षों तक शासन किया, लेकिन मुझे कोई एक ऐसी चीज बताएं, जो उन्होंने सही की हो।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें