भूकंप के झटकों से हिली धरती  - CG Sandesh

भूकंप के झटकों से हिली धरती

नई दिल्लीः असम के तेजपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने इसकी जानकारी दी है। केंद्र ने बताया कि तेजपुर से 39 किमी पश्चिम में भूकंप का झटका लगा है। इसकी गहराई 10 किमी थी। बता दें कि इससे पहले 29 मई को भी असम में भूकंप आया था। सोनितपुर में भूकंप के झटके लगे थे। 

सोमवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता 4.4 मापी गई थी। उधर, वीरवार रात केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी भूकंप के झटके लगे थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 थी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप गुरुवार रात 10 बजकर 22 मिनट पर आया था। हालांकि, भूकंप से किसी तरह की जानमाल की हानि नहीं हुई। भूकंप की गहराई 10 किमी थी।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें