Coronavirus Update : भारत में कोविड-19 के 186 नए मामले आए - CG Sandesh

Coronavirus Update : भारत में कोविड-19 के 186 नए मामले आए

नयी दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 186 नए मामले आए हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 2,501 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार मृतक संख्या 5,31,888 पर बनी हुई है।मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4.49 करोड़ (4,49,92,648) है और उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.01 प्रतिशत है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोविड-19 से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।बीमारी से स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,58,259 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत दर्ज की गई है।मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें