अब यहां पर भी देख सकेंगे मैच...विश्व कप से पहले क्रिकेट फैंस... - CG Sandesh

अब यहां पर भी देख सकेंगे मैच...विश्व कप से पहले क्रिकेट फैंस के लिए आई बड़ी खबर

भारत इस बार वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी करने जा रहा है। ऐसे में ये हर भारतीय के लिए ये एक बड़ी बात है। जानकारी के अनुसार सिंतबर में एशिया कप और अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इस बार एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप के मैच मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दिखाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार ऐसे में इस बार एशिया कप और आईसीसी मेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए मोबाइल यूजर्स को सब्सक्रिप्शन की जरुरत नहीं होगी।

इसका मतलब इस बार सब कंटेंट को मुफ्त में आप स्ट्रीम कर सकते हैं। जबकि इससे पहले लाइव क्रिकेट मैच देखने के लिए होस्टर पर सब्सक्रिप्शन लेना होता था। लेकिन अब आप ये मैच फ्री में देख सकेंगे।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें