एयर इंडिया का विमान रूस में फंसा हुआ ठीक, मुंबई के लिए रवाना - CG Sandesh

एयर इंडिया का विमान रूस में फंसा हुआ ठीक, मुंबई के लिए रवाना

नई दिल्ली। रूस के मगदान में फंसे एयर इंडिया के बोइंग विमान की खराबी ठीक कर ली गई है और अब विमान मुंबई के लिए रवाना हो गया है। शनिवार को एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि बोइंग 777-200एलआर विमान ठीक हो गया है और मुंबई के लिए अपने रास्ते पर है।

प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ”हम पुष्टि करते हैं कि विमान के एक इंजन की तेल प्रणाली में खराबी को हमारी इंजीनियरिंग टीम ने ठीक कर दिया है। आज जीडीएक्स से उड़ान भरने से पहले विमान को सभी सुरक्षा मानकों पर जांचा गया और इसे सर्विस के लिए दुरुस्त पाया गया।”जानकारी के मुताबिक विमान में दो पायलट और चालक दल के आठ सदस्य हैं। मगदान उत्तर-पूर्वी रूस के ओखोत्सक के समुद्र तट पर है और वह मगदान ओब्लास्ट के प्रशासनिक केंद्र के अंतर्गत आता है। यह मास्को से करीब 10,167 किलोमीटर दूर है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें