पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए आज का भाव - CG Sandesh

पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, जानिए आज का भाव

तेल कंपानियों की तरफ से लगभग 13 महीनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है। तेल कंपानियों की तरफ से हर दिन सुबह के समय पेट्रोल-डीजल के रेट जारी किए जाते हैं। 14 जून के जारी किए गए रेट से साफ है कि कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि क्रूड ऑयल के रेट में जरूर गिरावट आई है।

1 रुपए प्रति लीटर की कमी करने का ऐलान

कुछ दिन पहले नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और जयपुर में मामूली गिरावट देखी गई थी। आपको बता दें ऑयल मार्केर्टिंग कंपानियों की तरफ से 14 जून को जारी पेट्रोल-डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव नहीं आया है। पिछले दिनों निजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में 1 रुपए प्रति लीटर की कमी करने का ऐलान किया था हालांकि यह सुविधा केवल जून महीने के लिए थी। तेल कंपानियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट जारी करती हैं।

दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

चेन्नई पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर

पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर



author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें