कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, छात्रों ने  खिड़की से कूदकर बच... - CG Sandesh

कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, छात्रों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

नई दिल्ली। दिल्ली के मुखर्जी नगर में संस्कृति कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई। जिसके बाद वहां मौजूद छात्रों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही 11 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और रस्सी के सहारे रेस्कयू अभियान चलाया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कैसे कोचिंग सेंटर के छात्र तीसरी मंजिल से रस्सी से नीचे कूद रहे हैं।


जानकारी के मुताबिक, यह आग बिजली के मीटर में लगी थी, जिसके बाद पूरे कोचिंग सेंटर में धुआं फैल गया। जिसके बाद छात्रों ने खिड़की से कूदकर रस्सी के सहारे अपनी जान बचाई। इस पूरी घटना के बाद हड़कंप मच गया और मौके पर दमकल विभाग की 11 गाड़ियां पहुंची। रस्सी के सहारे कूदने के चलते 4 छात्र जख्मी हो गए, जिन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें