अब देना होगा आपको इतना चार्ज...SBI ने जारी की लॉकर को लेकर न... - CG Sandesh

अब देना होगा आपको इतना चार्ज...SBI ने जारी की लॉकर को लेकर नई गाइडलाइन

आपने भी एसबीआई बैंक में लॉकर लिया हुआ है तो आपके लिए भी ये खबर बड़े ही काम ही हो सकती है। एसबीआई ने उन ग्राहकों के लिए एक खास नोटिफिकेशन जारी किया है, जिनके बैंक में लॉकर हैं। बैंक ने एक ट्वीट के माध्यम से ये जानकारी साझा की है। इसमें बताया गया है की आप बैंक में आकर लॉकर का एग्रीमेंट साइन करें और इससे पहले नए एग्रीमेंट के नोटिस को पढे

इस मामले में आरबीआई ने सभी बैंकों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि उनके लॉकर होल्डर कम से कम 50 प्रतिशत 30 जून, 2023 तक नए एग्रीमेंट पर साइन करें। ग्राहकों के लिए लॉकर के आकार और स्थान के आधार पर लॉकर के चार्ज अलग-अलग होंगे।

जानिए कितना लगेगा चार्ज?
शहर में लॉकरों के लिए ग्राहको को एसबीआई को 2,000 रुपए और जीएसटी का भुगतान करना होगा.
छोटे शहरों या ग्रामीण इलाकों में जीएसटी के अलावा छोटे लॉकर का चार्ज 1,500 रुपए होगा।
शहरी या मेट्रो शहरों में मध्यम आकार के लॉकरों की कीमत 4,000 रुपए और जीएसटी तय की गई है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें