21 अधिकारियों के ठिकानों पर CBI का छापा...BSNL में 22 करोड़ ... - CG Sandesh

21 अधिकारियों के ठिकानों पर CBI का छापा...BSNL में 22 करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार

नई दिल्ली। सीबीआई ने करप्शन केस के आरोप में बीएसएनएल के 21 अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन 21 अधिकारियों में एक जनरल मैनेजर भी शामिल हैं। जांच एजेंसी ने इस अधिकारियों के 25 ठिकानों पर छापेमारी भी की। जांच एजेंसी के आरोप के मुताबिक, इन अधिकारियों ने BSNL को धोखा देने के लिए एक ठेकेदार के साथ साजिश रची।

धोखाधड़ी के इस मामले में सीबीआई ने जोरहाट, सिबसागर, गुवाहाटी और अन्य स्थानों पर एक पूर्व जनरल मैनेजर, डिप्टी जनरल मैनेजर, अस्टिटेंट जनरल मैनेजर और चीफ अकाउंट्स ऑफिसर सहित बीएसएनएल असम सर्किल के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर की. जांच एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि FIR में एक निजी व्यक्ति के नाम का भी उल्लेख है।

सीबीआई के प्रवक्ता ने अपने एक बयान में बताया कि आरोप के मुताबिक कॉन्ट्रैक्टर को ओपन ट्रेंचिंग मेथड के माध्यम से 90,000 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से नेशनल ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क केबल बिछाने का आदेश दिया गया था।

उन्होंने कहा कि कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों में हेरफेर की वजह से BSNL को करीब 22 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि हाल ही में FIR दर्ज होने के बाद सीबीआई ने असम, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और हरियाणा में आरोपियों के ऑफिसेज और उनके घरों सहित कुल 25 ठिकानों पर छापेमारी की।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें