वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी...जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय य... - CG Sandesh

वर्ल्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी...जबलपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर डेढ़ लाख प्रतिभागी होंगे शामिल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- 21 जून को जबलपुर जिले में एक लाख 50 हजार प्रतिभागियों को सामुहिक योग में शामिल कर वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसके लिये जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां की जा रही है। जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में 15 हजार प्रतिभागी सामूहिक योग करेंगे।

धार्मिक गुरूओं की बैठक

कलेक्टर जबलपुर श्री सौरभ कुमार सुमन ने जिले में सभी धर्मों के धार्मिक गुरू की बैठक कर अपील की है कि वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बड़ी संख्या में अपने अनुयायियों के साथ सामुहिक योग में शामिल हों। उन्होंने कहा कि नियमित योग मनुष्य को स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करता है।

योग क्रिया का अभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिये वातावरण की गतिविधियों में जबलपुर स्मार्ट सिटी द्वारा डुमना नेचर पार्क में योग के 5 तत्वों में से पृथ्वी तत्व पर केन्द्रित योग क्रिया का अभ्यास किया गया। इस मौके पर सामुहिक योग में शामिल प्रतिभागियों ने पौध-रोपण भी किया। योगाभ्यास के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा श्री अन्न (मोटा अनाज) को जन-सामान्य में लोकप्रिय बनाने के लिये कोदो, कुटकी, रागी, कांगनी, सांवा से बने पोहा, कुकीज, नूडल्स, पास्ता भोज्य पदार्थों का प्रदर्शन किया गया।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें